देहरादून , फरवरी 10 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को देहरादून के सुभाष रोड स्थित सचिवालय में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कामों की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अन्य पिछड़ा वर्ग भवन का निर्माण किया जाये, और भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवनों मे आवश्यक सुविधाएं विकसित होनी चाहिए। ताकि वहां विभिन्न सामाजिक शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन हो सके। उन्होंने अधिकारियों से बहुद्देश्यीय भवन की जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा है।

श्री धामी ने कहा कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए,और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए और नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित