नैनीताल , फरवरी 19 -- उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को धमकी मिलने के बाद गुरुवार को नैनीताल उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे न्यायिक कार्य बाधित हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को ई-मेल से धमकी मिली। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल की अगुवाई में बम निरोधक और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचे और मुख्य न्यायाधीश समेत सभी अदालतों की तलाशी ली गयी। तलाशी अभियान अभी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित