देहरादून , जनवरी 10 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को शपथ दिलायी।

लोकभवन देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भारत की राष्ट्रपति की ओर से न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र को पढ़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित