देहरादून/नैनीताल , फरवरी 16 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को सोमवार को अज्ञात ईमेल मिला जिसमें परिसरों में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने की सूचना दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस ईमेल का आईपी एड्रेस तेलंगाना राज्य का पाया गया है जिसे खोजने में राज्य पुलिस की साइबर सेल तन्मयता से जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित