नयी दिल्ली , मार्च 09 -- दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर हत्याकांड में सोमवार को इलाके की तीन महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण खटीक की हत्या के मामले में काली उर्फ सायरा, शरीफन और सलमा को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आठवें आरोपी इमरान उर्फ बंटी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25), ताहिर (18) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) को तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना चार मार्च को जेजे कॉलोनी इलाके में तरुण के परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की एक बच्ची द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित