नैनीताल , दिसंबर 29 -- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सख्त रूख के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आयी और नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में ठप पड़े आक्सीजन संयंत्र को आक्सीजन मिलनी शुरू हो गयी।
न्यायमूर्ति जी नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई।
सरकार की ओर से कहा गया कि बीडी पांडे जिला अस्पताल में ठप पड़े आक्सीजन संयंत्र को ठीक कर लिया गया है। यह विधिवत् रूप से काम करने लगा है। यह भी कहा गया कि पीएमएस की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजने के संदर्भ में जो जानकारी दी गयी है, वह गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित