बीड/नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- उच्चतम न्यायालय ने मसाजोग सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि अदालत ने कहा कि यदि एक वर्ष के भीतर मुकदमे की कार्यवाही में पर्याप्त प्रगति नहीं होती है, तो कराड नयी जमानत याचिका दाखिल करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, कराड पर संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इससे पहले उनकी जमानत अर्जी बीड जिला एवं सत्र न्यायालय तथा बांबे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ द्वारा भी खारिज की जा चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित