मुरैना , अप्रैल 05 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन शातिर चोर मुरैना शहर में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी के ई-रिक्शा और 38 बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय खटीक, रोकी और अजय जाटव के रूप में की गई है, जो सभी मुरैना शहर के निवासी हैं। बरामद ई-रिक्शा और बैटरियों की कीमत लगभग छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित