मैहर , मार्च 31 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे गढ्ढे में जा गिरा।

हादसे में सात लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया कि सोमवार देर रात मैहर की शारदा देवी के दर्शन करके ई रिक्शे से ताला लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे गढ्ढे में जा गिरा। घायल सभी लोगों को रीवा ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित