कोलकाता , मार्च 15 -- भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रविवार देर रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया।

आयोग की ओर से राज्य सरकार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारीवाल को नया मुख्य सचिव एवं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित