मुंबई , दिसंबर 08 -- फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल ने सोमवार को अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा की, साथ ही एक बेहद निजी पोस्ट भी डाला। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे पापा के लिए। हमारा संबंध, सबसे मज़बूत रिश्ता। हम पूरे जीवनकाल में, हर परिस्थिति में और उससे भी आगे हमेशा साथ हैं। पापा चाहे स्वर्ग में हों या धरती पर, हम एक हैं।"एक भावुक संदेश में ईशा ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित