मुंबई , फरवरी 24 -- महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया विंग के प्रमुख नवनाथ बान ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाकर विवाद पैदा करने की बजाय लोगों से बात करने की नसीहत दी।

श्री बान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 48 लोकसभा सीटों में से 30 सीटें जीती थीं, तब श्री राउत ने ईवीएम या लोगों के जनादेश पर कोई शक नहीं जताया था, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को समर्थन करने के बाद उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जब लोगों ने एमवीए को घर भेज दिया, तो विपक्ष ने ईवीएम का विरोध करना शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित