, Jan. 31 -- तेहरान, 31 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुज़ेस्तान में शनिवार को एक रिहायशी इमारत में गैस धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी।
एजेंसी ने शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख बावक रबीई के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांतीय राजधानी अहवाज़ में स्थित चार यूनिट वाली इमारत में गैस लीक होने के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है और वे मलबे को सावधानी से हटा रहे हैं ताकि संभावित रूप से फंसे अन्य लोगों को ढूंढा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित