तेहरान , मार्च 24 -- ईरान सरकार ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'इरना' ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्री जोल्घाद्र इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त रहे अली लारीजानी का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अली लारीजानी इजरायल के एक हमले में मारे गए थे। उसके बाद से यह पद रिक्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित