वॉशिंगटन/तेहरान , अप्रैल 11 -- ईरान युद्ध के दौरान उसके द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को पूरी तरह खोजकर हटाने में असमर्थ है, जिसके कारण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए दोबारा खोलना कठिन हो गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह बात कही गयी।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा बताये गये "सुरक्षित मार्ग" वास्तव में बहुत ही सीमित हैं, क्योंकि ईरान ने जलडमरूमध्य में लापरवाही से बारूदी सुरंगें अव्यवस्थित तरीके से बिछायी गयी थीे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और ईरान दोनों के पास समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने की पर्याप्त क्षमता नहीं है। कुछ सुरंगें बहकर स्थान बदल सकती हैं, जबकि यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने प्रत्येक सुरंग का रिकॉर्ड रखा था या नहीं।
अमेरिका ने दावा किया है कि बुधवार को जलडमरूमध्य को खोल दिया गया था और उन खबरों का भी खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि ईरान जहाजों की आवाजाही रोककर शुल्क वसूल रहा है।
हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान वास्तव में जहाजों को रोक रहा है और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेहरान को चेतावनी भी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित