मॉस्को , फरवरी 10 -- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि ईरान के आसपास के हालात को शांति से सुलझाया जाना चाहिए क्योंकि ताकत का इस्तेमाल करने से सिर्फ़ समस्याएं बढ़ेंगी।

श्री लावरोव ने मॉस्को में वल्दाई अंतरराष्ट्रीय चर्चा क्लब के मौके पर हुए मध्य पूर्व सम्मेलन में कहा, "हम ईरान से जुड़ी कार्यवाही पर करीब से नज़र रख रहे हैं। हम ओमान सल्तनत की तरफ से की गयी मध्यस्थता की कोशिशों का स्वागत करते हैं। बेशक, हम इस समझ से आगे बढ़ रहे हैं कि यहां शांतिपूर्ण समझौता होना चाहिए।"ट्रंप प्रशासन ने पश्चिमी एशिया में एक लड़ाकू विमान कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और कई युद्धपोत तैनात किए हैं। अमेरिका ने ईरान को परमाणु समझौता करने के लिए मजबूर करने की कोशिश में उसे लगातार चेतावनी भी भेजी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित