वाशिंगटन , जनवरी 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें आश्वासन मिला है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद हो गई हैं। जबकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि तेहरान के पास विराेधियों फांसी देने की कोई योजना है।

श्री ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान मीडिया से कहा, "हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं बंद हो रही हैं और फांसी की कोई योजना नहीं है। मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है। हम इस विषय में और भी कुछ जानना चाहेंगे। मैं वहां बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों' के संपर्क में हूं और अमेरिका इस संकट पर बारीकी से नजर रख रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हम सैन्य कार्रवाई भी करेंगे।"श्री अराघची से जब सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ईरान के रुख की पुष्टि करते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, "फांसी की कोई योजना नहीं है। फांसी का सवाल ही पैदा नहीं होता।"ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सूचित किया है कि अमेरिका हिंसा भड़का रहा है। वह ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित