चंडीगढ़ , जनवरी 16 -- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में बढ़ती अनिश्चितता के कारण बासमती चावल निर्यातक संकट में हैं और उनका दो हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात रुक गया है तथा भुगतान भी सुचारु रूप से नहीं हो रहे हैं।
श्री संधवां ने कहा कि ईरान के व्यापार में रुकावट के कारण मंडियों में कीमतों में भी गिरावट आयी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि किसानों, मिलरों और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का तुरंत हस्तक्षेप आवश्यक है। यह देरी पंजाब की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है और बासमती चावल निर्यातकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित