, Feb. 28 -- तेहरान, 28 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान पर इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिमी एशिया में फैली तनाव की स्थिति में अब तक आठ लोगों के मरने की ख़बर सामने आयी है।

ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान पर शनिवार सुबह हुए इजरायल-अमेरिका के हमलों में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गयी। ईरान की राजधानी तेहरान में तीन जगह धमाके सुने गए थे।

दूसरी ओर, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इराक गृह मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार को बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में हुए मिसाइल हमले में इराक के अर्ध-सैनिक पॉपुलर मोबिलाइजेशन बल (पीएमएफ) के कम से कम दो सदस्य मारे गए। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्थानीय मीडिया ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित