तेहरान , मार्च 09 -- ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के पुत्र मोजतबा ख़ामेनेई को सोमवार को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया।

ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी साझा की है।

ईरान में नेतृत्व के चयन के लिए उत्तरदायी संस्था 'असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स' (विशेषज्ञों की परिषद) ने उनके नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि यह परिषद 88 सदस्यीय एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था है, जो पिछले कुछ समय से नए नेता के चयन की प्रक्रिया में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित