तेल अवीव/तेहरान , फरवरी 28 -- अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को कहा कि उनके देश ने ईरान पर 'एहतियाती' हमले किये हैं।
इजरायली समाचार वेबसाइट हारेत्ज़ ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि ये हमले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई हैं। रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर संभावित ड्रोन और मिसाइल हमले कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित