, March 12 -- वाशिंगटन, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का खर्च आ चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा कांग्रेस को प्राप्त अब तक का सबसे व्यापक प्रारंभिक अनुमान है। हालांकि, इसमें हमले शुरू होने से पहले सैन्य साजो-सामान और कर्मियों की तैनाती पर हुआ खर्च शामिल नहीं है। सांसदों का मानना है कि जैसे-जैसे पेंटागन पहले सप्ताह के खर्चों की पूरी गणना करेगा, यह संख्या काफी बढ़ सकती है।

अभियान के शुरुआती दिनों में अमेरिका ने अत्यधिक सक्षम और सटीक निशाना लगाने वाले 'एजीएम-154 ग्लाइड बम' जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया है। इनमें से एक अकेले बम की कीमत 5.7 लाख डॉलर से 8.3 लाख डॉलर के बीच होती है। अमेरिकी नौसेना ने करीब दो दशक पहले ऐसे 3,000 बम खरीदे थे, जिनका अब बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित