संयुक्त राष्ट्र , अप्रैल 28 -- संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने जोर देकर कहा है कि जंग के समय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन को विनियमित और प्रतिबंधित करने का अधिकार सुरक्षित है।

श्री नेबेंज़िया ने सोमवार को इस मसले पर बोलते हुए सारा इल्जाम ईरान पर मढ़ने की कोशिशों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान को हमलावर के रूप में पेश करना गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा, "पूरी जिम्मेदारी ईरान पर डालने की कोशिश की गयी, मानो ईरान ने ही अपने पड़ोसियों पर हमला किया हो।"ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज में ईरान के कदम का बचाव करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि युद्ध की स्थिति में खतरे का सामना कर रहे किसी भी तटीय देश के पास अपनी सुरक्षा के लिए अपने क्षेत्रीय जल क्षेत्र के भीतर आवाजाही को सीमित करने का अधिकार होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित