इस्लामाबाद , अप्रैल 11 -- अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वैंस ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गये हैं।

श्री वैंस का स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की चार्ज डी अफेयर्स नैटली बेकर ने किया।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री वैंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर कर रहे हैं। यह तीनों शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचे।

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ़ के नेतृत्व में ईरान के अधिकारी भी बातचीत के लिए शनिवार तड़के ही पाकिस्तान पहुंच गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित