मॉस्को , मार्च 17 -- रुस में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने मंगलवार को देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के यहां इलाज के लिए रहने की खबरों को गलत बताया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को उन खबरों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया कि खामेनेई कथित तौर पर इलाज के लिए मॉस्को पहुंचे थे।
श्री जलाली ने एक्स पर कहा ''आज देश के सर्वोच्च नेता को इलाज के लिए रूस भेजने की खबरें एक नया मनोवैज्ञानिक युद्ध है। ईरानी नेताओं को भागने और छिपने की ज़रूरत नहीं है, उनकी जगह सड़कों पर लोगों के बीच है।"उल्लेखनीय है कि गत 28 फरवरी को, अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान समेत ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे काफी नुकसान हुआ और हजारों लोग मारे गए। ईरान इज़रायली इलाके के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित