, April 12 -- इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता में "व्यावहारिक" प्रस्ताव रखे हैं और अब आगे की प्रगति अमेरिका के रुख पर निर्भर है। प्रेस टीवी ने मामले से परिचित सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी प्रशासन ने वार्ता का आकलन उसी तरह गलत किया, जैसे उसने अपनी सैन्य रणनीति में किया था।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की वार्ता का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में बातचीत हुई, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद आयोजित की गयी थी।

इस बीच, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख जेडी वेंस ने कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका और अमेरिकी दल खाली हाथ लौट रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित