देवरिया, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रवक्ता एस एन सिंह ने कहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध एक वैश्विक संकट है, लेकिन भारत पर इसका न्यूनतम असर है।

श्री सिंह ने बुधवार को कहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध से वैश्विक संकट उत्पन्न हुआ है। सम्पूर्ण विश्व में इसका प्रभाव है। लेकिन भारत में इसका न्यूनतम प्रभाव है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारत में न ही गैस की किल्लत है,न ही पेट्रोल,डीजल और न ही किसी साजों सामान की। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सिर्फ दिक्कत है तो वह विपक्ष के नेताओं के झूठे बयानों से।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता की सरकार है तो फिर अफवाह पर ध्यान देना बेकार है।इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत ने ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'प्लान बी' तैयार कर लिया है, जिससे देश में तेल और एलपीजी की कमी नहीं होगी। बहुत से देशों से गैस और तेल की आपूर्ति शुरू हो गई है और सरकार ने तेल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित कर रही है कि वैश्विक युद्ध के इस माहौल का देश की घरेलू जरूरतों पर कम से कम असर पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित