वॉशिंगटन , फरवरी 01 -- अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।

श्री ट्रंप ने शनिवार को फॉक्स न्यूज़ से कहा, "योजना यह है कि (ईरान) हमसे बात कर रहा है, और हम देखेंगे कि क्या हम कुछ कर सकते हैं। नहीं तो, हम देखेंगे कि क्या होता है।"उन्होंने आगे कहा कि "पिछली बार जब उन्होंने बातचीत की थी, तो हमें उनके परमाणु हथियार हटाने पड़े थे। यह काम नहीं आया, आप जानते हैं। फिर हमने इसे एक अलग तरीके से हटाया, और हम देखेंगे कि क्या होता है।"श्री ट्रंप ने कहा, "हमारा एक बड़ा बेड़ा वहां जा रहा है, जो वेनेजुएला में हमारे बेड़े से भी बड़ा है।" उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत करते समय अमेरिका खाड़ी के साथियों के साथ सैन्य योजना साझा नहीं कर सकता।

श्री ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हम उन्हें योजना नहीं बता सकते। अगर मैंने उन्हें योजना बतायी, तो यह लगभग उतना ही बुरा होगा जितना आपको योजना बताना -- असल में, यह और भी बुरा हो सकता है,"।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित