दुबई , मार्च 01 -- ईरान द्वारा रविवार को संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 अन्य लोग घायल हुए हैं।

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में दी। मंत्रालय के अनुसार, मारे गए तीनों लोग पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक थे। उनकी मृत्यु उन ईरानी ड्रोन हमलों के कारण हुई, जो यूएई की वायु रक्षा प्रणाली को भेदते हुए जमीन पर क्षति पहुंचाने में सफल रहे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने कुल 165 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 152 को वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। इसके अलावा, दो क्रूज़ मिसाइलों का भी पता लगाकर उन्हें मार गिराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित