कोच्चि , दिसंबर 29 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को लोकप्रिय मलयालम अभिनेता जयसूर्या से 'सेव बॉक्स' ऐप से जुड़े कथित वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में पूछताछ की।
सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ऐप से जुड़े संभावित धन शोधन और वित्तीय लेनदेन की जांच के संबंध में एजेंसी के कोच्चि कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश हुए। खबरों के मुताबिक, यह पूछताछ श्री जयसूर्या के 'सेव बॉक्स' के लिए प्रचार करने और उसके बदले में कोई पारिश्रमिक लेने पर मुख्य रूप से केंद्रित थी।
मशहूर हस्तियों के प्रचार और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक लोकप्रियता हासिल करने वाले सेव बॉक्स ऐप ने दावा किया था कि वह ऑनलाइन सामानों की बोली लगाकर खरीदने (ऑनलाइन बिडिंग मॉडल) के माध्यम से उपभोक्ताओं को कम कीमत पर उच्च-मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद प्रदान करता है।
बाद में हालांकि ऐसी शिकायतें सामने आईं जिनमें आरोप लगाया गया कि उत्पादों को वापस करने के बाद रूपयों की वापसी नहीं की गयी उत्पादों की डिलीवरी न होने के बाद निवेशकों और उपयोगकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित