नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लखनऊ की एक विशेष पीएमएलए अदालत में योगेश कुमार तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
ईडी के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि विशेष अदालत ने आरोप पत्र का संज्ञान लिया है।यह मामला लोगों से झूठे वायदा कर कई संपत्तियां हस्तांतरित कराने और बाद में उन्हें तीसरे पक्ष को बेचने का है। ईडी ने अपनी पीएमएलए जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की झूंसी, प्रयागराज पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की है। इसमें आरोपी ने विकास परियोजना लगाने और भविष्य में वित्तीय लाभ का आश्वासन देकर शिकायतकर्ताओं से कई अचल संपत्तियां हस्तांतरित करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित