नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जयपुर कार्यालय ने एपेक्सा ग्रुप धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में 15.97 करोड़ रुपये की 37 अचल संपत्तियां और एक चल संपत्ति जब्त की है। ईडी की ओर से यहां यह जानकारी दी गयी।
जब्त की गई 37 अचल संपत्तियों में मुरली मनोहर नामदेव, दुर्गा शंकर मेरोठा, अनिल कुमार, गिरिराज नायक, श्रीमती शोभा रानी और अन्य की कृषि और आवासीय जमीन शामिल हैं। ये संपत्तियां राजस्थान के बूंदी, बारां और कोटा जिलों में स्थित हैं। जब्त की गई चल संपत्ति में एपेक्सा ग्रुप का एक बैंक खाता शामिल है, जिसमें 1.50 करोड़ रुपये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित