श्रीगंगानगर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में बुधवार को देर रात चक 1-केवाईडी चौधरी ईंट भट्ठे पर झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों पर चार-पांच हमलावरों ने अचानक तेज धार वाले हथियारों से भीषण हमला कर दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप वे घायल हो गया।
मृतक युवक की पहचान भादरसिंह के रूप में हुई है। उसके साथ काम करने वाला अमरीकसिंह भी बुरी तरह घायल हुआ। दोनों को तुरंत रावला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीकानेर भेज दिया गया। गुरुवार को तड़के बीकानेर में भादरसिंह की मौत हो गई, जबकि अमरीकसिंह का इलाज चल रहा है।
मृतक भादरसिंह के भाई वीरप्रतापसिंह ने आज रावला थाने में सतनामसिंह और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित