मधुबनी , अप्रैल 05 -- बिहार में मधुबनी जिला के पंडौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सियाराम यादव का रविवार सुबह निधन हो गया।
श्री यादव आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पंडौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। आपातकाल के दौरान दो साल तक मधुबनी, दरभंगा व डाल्टेनगंज की जेलों में रहे पूर्व विधायक श्री यादव को जनता पार्टी ने 1977 में मधुबनी जिला के पंडौल विधान सभा से टिकट दिया था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमुद रंजन झा को पराजित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित