इस्तांबुल , दिसंबर 29 -- तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत यालोवा में संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) सदस्यों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी में सात पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित