इस्लामाबाद , फरवरी 06 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। यह विस्फोट संघीय राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा क्षेत्र में हुआ। समाचार पत्र द डॉन ने यह जानकारी दी है।
पुलिस एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। संघीय राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित