नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपने 125 साल के इतिहास को प्रीमियम लाइफस्टाइल वस्त्रों की रेंज प्रदर्शित करने का अनूठा प्रयास किया है।
कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोटरसाइक्लिंग और बुनियाद से प्रेरित इस कलेक्शन में आर्काइवल लोगो और बेहतरीन कपड़ों की मदद से ऐसे वस्त्र बनाये गये हैं जो टिकाऊ भी हैं और उपयोगी भी।
इतिहास की बुनियाद पर तैयार यह हैरिटेज कलेक्शन कारीगरी, उपयोगिता और शानदार डिज़ाइन के रॉयल एनफील्ड के दर्शन की बानगी है। इन वस्त्रों के निर्माण में कॉटन ट्विल, कैनवास ब्लेंड और स्ट्रेच होने वाले कपड़ों का उपयोग किया गया है, ताकि ये ब्रांड की व्यवहारिक प्रवृत्ति को बनाये रखते हुए आधुनिक जीवनशैली के लिए उपयुक्त हों। सिल्हुएट रेंज में रिलैक्स्ड से लेकर चुस्त डिज़ाइन तक कई कपड़े हैं।
इस कलेक्शन में 1910 कैनन लोगो, 1893 "मेड लाइक ए गन" स्लोगन और 1969 सीरीज़ 2 इंटरसेप्टर टैंक बैज को दिखाया गया है। ये संदर्भ हर वस्त्र आरामदेह और सुंदर बनाये रखते हुए उन्हें इतिहास से जोड़ते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित