इटावा , दिसम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर इलाके के इंद्राखी गांव से मामा के घर से करीब 30 लाख के वेशकीमती जेवरात चोरी के मामले में प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है,दोनों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

प्रेमी प्रेमिका चोरी के सोने के जेवरात के जरिए एक नई जिंदगी शादी करके प्लान बनाए हुए थे लेकिन दोनो की गिरफ्तारी से उनका मंसूबा फेल हो गया है।

इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को उनके समक्ष पुष्पेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी कामिनी के साथ आकर के इस बात की शिकायत की कि उनके घर में लगे लॉकर से वेशकीमती जेवर चोरी कर लिए गए हैं, इस मामले की जांच के बाद 21 नवंबर को बकेवर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके इस मामले की गहन जांच शुरू की गई और जहां जांच के क्रम में पुलिस ने घर के भीतर आने और जाने वालों के बारे में पड़ताल शुरू की।

पुलिस की जांच में यह बात पता चली है कि पुष्पेंद्र की भाजी रिया उनके साथ ही घर पर आया करती थी और घर पर रुका करती थी, पुलिस ने अपनी गहन जांच में इस बात को पता लगाया कि रिया का संपर्क योगेश नामक युवक के साथ में है और रिया ने 10 और 15 दिन के अंतराल के बीच में किसी तरह से लाकर को खोल करके उसमें रखे सोने की जेबरात उसे देना शुरू कर दिए धीरे-धीरे करके करीब 30 लाख रुपए मूल्य के जेवरात रिया ने योगेश के हवाले कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित