, April 17 -- यरूशलेम, 17 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनानी शिया आंदोलन हिज़्बुल्लाह के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में सक्रिय जमीनी बलों के अभियानों का समर्थन करने के लिए हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।"आईडीएफ ने कहा कि हमलों में हिज़्बुल्लाह के सदस्यों, मुख्यालयों और लॉन्चरों को निशाना बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित