, Feb. 1 -- यरुशलम, 1 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) गाजा का बाहरी दुनिया से मुख्य संपर्क मार्ग राफा क्रॉसिंग रविवार को पायलट आधार पर दोबारा खोल दिया गया। इज़राइल ने बताया कि यह कदम सोमवार से फिलिस्तीनी नागरिकों की आवाजाही शुरू करने से पहले एक परीक्षण के तौर पर उठाया गया है।
गाजा पट्टी को मिस्र से जोड़ने वाला राफा क्रॉसिंग इज़राइल-हमास संघर्षविराम के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है, जो 10 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ था।
इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोऑर्डिनेटर ऑफ गवर्नमेंट एक्टिविटीज इन द टेरिटरीज कार्यालय ने कहा, "राफा क्रॉसिंग को फिलहाल केवल लोगों की आवाजाही के लिए खोला गया है।" कार्यालय ने बताया कि रविवार को किया गया यह उद्घाटन क्रॉसिंग के संचालन को "परीक्षण और मूल्यांकन" करने के उद्देश्य से था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित