येरूसलम , दिसंबर 09 -- इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए दक्षिणी लेबनान में सिलसिलेवार हमले किए।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि हमलों में हिजबुल्लाह की रदवान सेना के एक प्रशिक्षण परिसर को निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह से संबंधित अतिरिक्त सैन्य ठिकानों और एक प्रक्षेपण स्थल को भी निशाना बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित