, March 27 -- मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) इजरायल रक्षा बलों ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ देर पहले आईडीएफ ने तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकी शासन अवसंरचना को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए।"इसी बीच, प्रेस टीवी ने खबर दिया है कि ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 83वीं लहर शुरू कर दी है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अभियान के दौरान, ईरानी सशस्त्र बलों ने ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जर्मनी, भारत, स्पेन और पाकिस्तान के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित