तेल अवीव , मार्च 17 -- इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं।

आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में श्री सुलेमानी को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित