नयी दिल्ली , अप्रैल 08 -- भारत ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमेंं कहा गया है कि ईरान के चाबहार बंदरगाह पर इजरायल के हमलों में गुजरात के नलिया एयरबेस से इजरायली विमानों को ईंधन और लॉजिस्टिक सहायता दी गयी।

भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि ये पूरी तरह फर्जी हैं और पाकिस्तान के दुष्प्रचार तंत्र के सुनियोजित दुष्प्रचार का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य भ्रम पैदा करना और तनाव भड़काना है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय , पीआईबी ने सोशल मीडिया हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक पर यह फर्जी पोस्ट साझा की है और कहा है कि इस फर्जी पोस्ट में पाकिस्तानी दुष्प्रचार से जुड़े सोशल मीडिया खातों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि गुजरात के नलिया एयरबेस ने हाल ही में ईरान के चाबहार बंदरगाह पर इज़राइल के हमले में इज़राइली विमानों को ईंधन और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित