तेहरान , मार्च 07 -- इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के कई खास सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। इनमें एक भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल कारखाने और एक प्रमुख सैन्य अकादमी को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार इस अभियान में 80 से अधिक लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्यों पर लगभग 230 बम गिराए।
इजरायली सेना ने बताया कि हमलों के मुख्य लक्ष्यों में एक विशाल भूमिगत केंद्र शामिल था, जिसका उपयोग बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडारण और उत्पादन के लिए किया जाता था। इस केंद्र से ईरानी सशस्त्र बलों के सैकड़ों सैनिक अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। सेना का दावा है कि इस स्थल के भीतर कई बंकर और शासन के महत्वपूर्ण सैन्य मुख्यालय भी स्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित