वाराणसी , अप्रैल 7 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वाँ दीक्षांत समारोह मंगलवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से कुल 4,092 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें जेल में बंद कैदियों को भी उपाधियाँ भी शामिल हैं। इनमें 2,205 परास्नातक, 1,373 स्नातक, 429 डिप्लोमा और 85 प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएँ 39वें दीक्षांत समारोह के लिए योग्य पाए गए।

इस दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी की दो छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। छात्रा इशिता त्रिपाठी को स्नातक स्तर पर तथा रोली सिंह को स्नातक (लोक प्रशासन) में गोल्ड मेडल इग्नू मुख्यालय द्वारा प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित