मुंबई , मार्च 06 -- सोनी सब के नए शो 'हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ'को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के मुख्य अभिनेता इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में स्पेशल अपीयरेंस दी।
इस खास एपिसोड में इक़बाल के साथ उनके दोस्त और मशहूर कलाकार मनीष पॉल और करण वाही भी शामिल हुए।अपनी खास अदाओं और चार्म के साथ इक़बाल ने स्टेज पर अक्षय कुमार के साथ मज़ेदार बातचीत की और साथ ही अपने आने वाले शो 'यादें' की झलकियाँ भी शेयर कीं। मनीष और करण के साथ उनकी मस्ती और शो के मज़ेदार सेगमेंट्स में भाग लेते हुए इक़बाल का बेहद कैंडिड और ज़िंदादिल अंदाज़ देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित