उज्जैन , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिवसीय 17वीं नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 28 मार्च से आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राज्य इकाई के चेयरमैन प्रेम सिंह यादव ने बताया कि इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में सीनियर मेंस और विमेंस राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 28 और 29 मार्च को इंदौर के बास्केटबॉल एरीना में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी संगीत की धुन पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त टीवी पोली, इंटरनेशनल जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रमेश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की 'ए' और 'बी' टीम का चयन किया गया है।

टीम 'ए' में जेताराम नायक, उदय सिंह चौहान, युवराज वर्मा, राकेश लोधी, सौरभ देवनाथ, राहुल नरवरिया, शोएब मोहम्मद, अक्षय यादव, मुस्ताक मंसूरी, बनवारी गुर्जर, निर्मल कुमार और कमलेश चांगल शामिल हैं। वहीं टीम 'बी' में मेघ शाम धुरी, विष्णु कर्वे, विशाल सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोद रघुवंशी, आवेश चौधरी, प्रदीप ठाकुर, विवेक रघुवंशी, हाशिम अली, शैलेंद्र शुक्ला और अनमोल तिवारी को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित