जकार्ता , जनवरी 23 -- इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह दक्षिण सुलावेसी प्रांत में लापता हुए निगरानी विमान में सवार सभी 10 लोगों के शव पहाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिये गये हैं।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट (आईएटी) द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप एटीआर 42-500 विमान का शनिवार को दक्षिण सुलावेसी के मारोस क्षेत्र के पास हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के सात सदस्य और तीन यात्री सवार थे। ये तीनों समुद्री मामलों और मत्स्य मंत्रालय के कर्मचारी थे। विमान को मत्स्य पालन की हवाई निगरानी के लिए किराए पर लिया गया था। खोज एवं बचाव एजेंसी ने पुष्टि की, "सभी 10 शव बरामद कर लिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित