जकार्ता , दिसंबर 02 -- इंडोनेशिया में बाढ़ और भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है और 472 लापता लोगों की तलाश जारी है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा, आचेह और पश्चिम सुमात्रा प्रांतों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भू-स्खलन से ये हादसे हुए हैं। अधिकारियों ने पहले 604 मौतों की सूचना दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित